फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP Board Exam: Stop cheating at all costs

यूपी बोर्ड परीक्षा : हर हाल में नकल पर लगाएं रोक

Sat, 14 Feb 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Stop cheating at all costs
पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में बोर्ड परीक्षा की बैठक करते एडीएम प्रशासन, डीआईओएस व एडीआईओएस
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की तैयारी बैठक शुक्रवार को पुलिस प्रेक्षागृह में हुई। इसमें परीक्षा को संचालित कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा की निगरानी करेंगे। साथ में छह जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण करते रहेंगे। परीक्षा हर हाल में नकलविहीन कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल एक गेट होगा। अन्य गेट होंगे तो उनमें परीक्षा के दौरान स्थायी रूप से तालाबंद रहेगा। परीक्षा में ड्यूटी करने वालों के लिए आईकार्ड जरूरी है। बिना आईकार्ड पाए जाने वाले व्यक्ति को बाहरी मानकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी करने वाले लोग परीक्षा से एक घंटे पहले पहुंचे। परीक्षा केंद्रों का रात्रिकालीन निरीक्षण भी होगा। उस समय कर्मचारियों की ड्यूटी अनिवार्य है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन भारती ने कहा कि कक्ष निरीक्षकों को अगले दो दिन में परीक्षा केंद्र पर बुलाकर प्रशिक्षण दे दें। इसमें अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सूची संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दें। इन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे वॉयस रिकॉर्डर युक्त और 24 घंटे कार्यशील होने चाहिए। कैमरों के बंद होने पर केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय होगी। बैठक का संचालन जीआईसी प्रवक्ता गोविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, जीआईसी प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


------
केंद्र व्यवस्थापकों ने पूछे सवाल
बोर्ड परीक्षा की बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों ने व्यवस्था से जुड़े कई सवाल पूछे। केंद्र व्यवस्थापक माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं सील करने के लिए जूट के कपड़े को अनिवार्य किया गया है, लेकिन इसकी उपलब्धता कम है। साथ ही यह महंगा भी है। इस पर डीआईओएस ने कहा कि काटन के कपड़े का भी प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम को निर्देश दिया है। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्न पत्र भिजवाने का अनुरोध किया। इस पर एडीएम प्रशासन ने इसके लिए डीआईओएस को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
दो दिन होगा प्रश्नपत्रों का वितरण
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण शनिवार और रविवार को दो दिनों में किया जाएगा। बोर्ड द्वारा चारपहिया वाहन से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्र पर उपस्थित रहकर प्रश्न पत्र रिसीव करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed