फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   unvaccinated old age citizen will be identified

टीकाकरण से वंचित बुजुर्गों की होगी पहचान

Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
unvaccinated old age citizen will be identified
टीकाकरण से वंचित बुजुर्गों की होगी पहचान
विज्ञापन

देवरिया। कोरोनारोधी टीकाकरण से वंचित बुजुर्गों की पहचान की जाएगी। इसके लिए 24 से 29 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कोरोना के लक्षण सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में दर्द से पीड़ित मरीजों की भी पहचान की जाएगी। इनकी सूची तैयार की जाएगी। नियमित टीकाकरण से वंचित दो साल तक के बच्चों की भी चिह्नित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।
पल्स पोलियो की तर्ज पर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दो सदस्यीय टीम घर-घर जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की टीम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। इस दौरान कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जिन्होंने कोरोनारोधी टीके की पहली डोज नहीं लगवाई है। कोरोना के लक्षण वालों को मेडिसिन किट दी जाएगी।
विज्ञापन

घर की दीवार पर लिखी जाएगी संख्या
सर्वेक्षण टीम पल्स पोलियो अभियान की भांति प्रत्येक घर की दीवार पर मकान संख्या और तारीख दर्ज करेगी। सर्वेक्षण पूरा होने पर हर घर पर जागरुकता के लिए स्टीकर चस्पा किया जाएगा। यदि टीम को किसी घर में सारी (सिवीयर एक्यूट रेस्परेटरी इंफेक्शन) का रोगी मिलता है तो उसकी पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी। इसकी सूचना पर्यवेक्षक को दी जाएगी। ऐसे मरीजों को प्रिजंपटिव कोविड वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम को तैयार रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को अभियान नहीं चलेगा। 29 जनवरी को होने वाला नियमित टीकाकरण 31 जनवरी को होगा।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। टीकाकरण से वंचित बुजुर्गों को चिह्नित करने के लिए 24 से 29 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा, ताकि बचे हुए लोगों को टीका लगाया सके। इस दौरान कोरोना के लक्षण वालों की भी पहचान की जाएगी और उनकी सूची तैयार की जाएगी। उनकी जांच व इलाज किया जाएगा। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को भी चिह्नित कर टीका लगवाया जाएगा। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed