{"_id":"6630e72b8793a188000993ff","slug":"unruly-youths-beat-up-the-sales-man-at-a-petrol-pump-in-deoria-he-had-refused-to-accept-torn-notes-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फटा नोट न लेने पर पेट्रोल पंप के सेल्स मैन को पीटा, घायल- 17 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फटा नोट न लेने पर पेट्रोल पंप के सेल्स मैन को पीटा, घायल- 17 अज्ञात पर केस दर्ज
Tue, 30 Apr 2024 06:14 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
सेल्स मैन को पक़ड कर खींचते हमला करने वाले मनबढ़
- फोटो : स्त्रोत- पेट्रोल पंप प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर खरोह चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर 50 रुपये के फटे नोट को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवकों ने सेल्समैन को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले जाया गया। इस मामले में सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने में दी गई तहरीर में पेट्रोल पंप के सेल्समैन राहुल पाल पुत्र अमरनाथ पाल निवासी ग्राम बदुरहिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर आए। 50 का फटा नोट दिए। दूसरा नोट मांगने पर वे भड़क गए और विवाद करने लगे।
विज्ञापन
सेल्समैन से नोंक झोंक के बाद वे घर चले गए। कुछ देर बाद गांव के अन्य कुछ साथियों के साथ मनबढ़ युवक लाठी डंडे से लैस होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले जाया गया।
पेट्रोल पंप पर मनबढ़ों ने आतंक मचा दिया था
- फोटो : स्त्रोत- पेट्रोल पंप प्रबंधन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वहीं. निदेशक दिव्यांश विक्रम सिंह ने बताया कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी महिलाओं और बुजुर्गों का भी ध्यान नहीं रखा। पुलिस ने कुछ लोगों को थाने पर पुछताछ कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना में शामिल मनबढ़ों को पुलिस अपनी शैली में जवाब में देगी।
वहीं. निदेशक दिव्यांश विक्रम सिंह ने बताया कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी महिलाओं और बुजुर्गों का भी ध्यान नहीं रखा। पुलिस ने कुछ लोगों को थाने पर पुछताछ कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना में शामिल मनबढ़ों को पुलिस अपनी शैली में जवाब में देगी।