{"_id":"6ad1202ec25b83a3f004b054","slug":"unrecognized-school-shut-down-deoria-news-c-208-1-deo1047-194423-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना मान्यता चल रहा स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना मान्यता चल रहा स्कूल बंद
Fri, 16 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैतालपुर। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने बृहस्पतिवार को इटवां स्थित बुद्धा पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। मान्यता नही मिलने पर उन्होंने विद्यालय बंद करा दिया और संचालक को नोटिस जारी किया।
विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता स्कूल चला रहे अन्य संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय पहुंचे थे। जांच में मान्यता के अभाव में स्कूल संचालित होने की बात सामने आई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।