फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   unnav kand

ऐपवा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 01 Aug 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
unnav kand
उन्नांव कांड को लेकर एपवा कार्यकर्ताओ ने सुभाष पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। - फोटो : DEORIA
ऐपवा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन

उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को फांसी देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। उन्नाव कांड में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। महिला सम्मान की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं के इस कांड पर चुप्पी साधने की निंदा की।

सुभाष चौक पर प्रदर्शन के दौरान ऐपवा जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति का हवाला देने वाले, शास्त्रों में महिलाओं की पूजा-अर्चना करने वालों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। देश की आधी आबादी भाजपा के माननीयों से उन्नाव कांड का जवाब मांग रही है। सत्ता के मद में चूर भाजपा के जनप्रतिनिधि निरीह महिलाओं को अपनी और अपने करीबियों की हवस का शिकार बना रहे हैं। विरोध करने पर उनकी आवाज दबाने के लिए ट्रकों के नीचे कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता की आवाज दबने वाली नहीं है। भाजपा को इसका हर हाल में जवाब देना होगा। उन्होंने आरोपी विधायक को फांसी देने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन में सुमन, रेखा वर्मा, आशा, चंदा, संगीता, उर्मिला, सुनैना, गीता, रीमा, सीमा, रेनू, शैला, इसरावती, शोभा, मिथिलेश, राजू प्रसाद, अमरनाथ वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed