{"_id":"5f5130298ebc3e5458198981","slug":"unle-nephew-body-reached-village-deoria-news-gkp3641761120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजी का शव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजी का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा-भतीजी का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
दरवाजे पर उमड़ी गांव और क्षेत्र की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के पिपरा उत्तर पट्टी गांव में बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जब चाचा-भतीजी का शव पहुंचा तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। असमय हुई इन दो मौतों से पूरे गांव व आसपास के गांवों की जनता की भीड़ दरवाजे पर उमड़ पड़ी। पूरा गांव शोक में डूबा होने के कारण चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। दरवाजे पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें परिवार की महिलाओं, पुरुषों और पहुंचे रिश्तेदारों के दहाड़ें मारकर रोने से नम हो गईं। दरवाजे पर शव को थोड़ी देर रखने के बाद पुलिस की सुरक्षा में आवश्यक कार्रवाई करने के बाद घर के पास उनके निजी भूमि में चंदन मद्धेशिया का दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं, पास में चार वर्षीय बच्ची अंजलि को दफना दिया गया। चंदन मद्धेशिया को मुखाग्नि उनके बड़े भाई अनिल मद्धेशिया ने दी। इन दोनों शवों के दाह संस्कार पर पहुंचे सभी लोगों की आंखें नम हो गईं थीं। सभी लोग इस असमय मौत पर दुख व्यक्त कर रहे थे। गांव के कई घरों में इसके चलते रात में चूल्हे नहीं जले।
अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में हुई थी चाचा-भतीजी के मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक चंदन के बड़े भाई संजय गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को घटनास्थल से ही बरामद कर लिया था।
खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा उत्तर पट्टी गांव निवासी चंदन मद्धेशिया (35) तथा उसकी भतीजी अंजली (4) की छपिया गांव के पास घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अन्य तीन सूरज (8), आर्यन (5) और सुभावती देवी (30) घायल हो गए थे। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ये सभी एक ही बाइक पर सवार होकर सलेमपुर से अपने गांव पिपरा उत्तर पट्टी जा रहे थे। पुलिस ने बड़े भाई संजय गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मालिक का पता चल गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।