फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unknown disease killed a woman , four serious

अज्ञात बीमारी से एक महिला की मौत, चार गंभीर

Wed, 14 Oct 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अवस्थी गांव में मंगलवार की शाम अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रात 9.30 बजे गांव में पहुंची।  

गांव के रामप्रताप की पत्नी मीना देवी के शरीर में मंगलवार की शाम को अचानक ऐंठन शुरू हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

कुछ देर बाद सास छोहारी देवी की भी हालत बिगड़ गई। गांव की सोनी देवी, राजू की पत्नी और एक अन्य महिला की शरीर में भी ऐंठन होने गया। गांववालों के अनुसार अचानक महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ी।

 विधायक अखिलेश सिंह ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। उनके निर्देश पर अधीक्षक डॉ. आरपी यादव टीम को लेकर गांव में पहुंचे। उधर, तीन अन्य का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।

 डॉक्टर ने बताया कि कौन सी बीमारी का असर है इसको पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed