{"_id":"5fc687698ebc3e9bc3697702","slug":"unknown-body-found-deoria-news-gkp3752638113","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी के किनारे मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी के किनारे मिला अज्ञात शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी के किनारे मिला अज्ञात शव
बरहज। क्षेत्र के समोगर गांव के निकट राप्ती नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव नदी के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का शिनाख्त कराने का पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर स्थित राप्ती नदी के किनारे एक शव दिखाई दिया। नदी के किनारे गए कुछ लोगों ने शव देख शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मृतक क्रीम कलर का पैंट और सफेद-काले रंग का टीशर्ट पहने हुए था। नदी में मिले शव को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे थे। इंस्पेक्टर मदनपुर श्याम लाल यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद