फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   University should withdraw the decision of fee hike

Deoria News: फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस ले विश्वविद्यालय

Tue, 01 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 01 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
University should withdraw the decision of fee hike
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बेतहाशा फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कहा कि विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 में नवप्रवेश के लिए फीस व अन्य शुल्क में कई गुना वृद्धि की गई है। साथ ही पूर्व प्रवेशित छात्रों के भी प्रवेश शुल्क, फीस में भी काफी वृद्धि की गई है, जो न्याय संगत नहीं है। पूर्व में प्रवेश लिए छात्रों के शुल्क, फीस की वृद्धि ब्रीच आफ ट्रस्ट की परिधि में आता है, क्योंकि जब इन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश लिया था, तब पूरे कोर्स के दौरान ली जाने वाली प्रवेश शुल्क, फीस की संरचना की स्पष्ट घोषणा की गई थी। अब बीच सेशन में इस शुल्क में कई गुना बढ़ोतरी असंवैधानिक एवं नियम विरुद्ध है। ऐसे में कुलपति से अनुरोध है कि पूर्वांचल की गरीब जनता को उच्चशिक्षा में समान प्रतिनिधित्व का अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए फीस वृद्धि को तत्काल वापस लें। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर बड़ा जनांदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed