{"_id":"653bfdc735a8e85a4a07d026","slug":"underpass-will-be-built-at-seven-railway-crossings-will-provide-relief-from-jam-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-11513-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सात रेलवे क्रासिंगों पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सात रेलवे क्रासिंगों पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात
Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
भटनी। रेलवे क्राॅसिंग पर घंटों जाम से निजात दिलाने के लिए सात समपार फाटकों पर अंडरपास बनाने की तैयारी हो रही है। सदर सांसद की मांग पर रेलमंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही अंडरपास बनने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
गोरखपुर-छपरा रेल खंड के भटनी, गौरीबाजार और भाटपाररानी में तीन समपार फाटक पर उपरगामी सेतु बनने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा सात ऐसी रेलवे क्राॅसिंग हैं, जहां लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने रेलमंत्री से मिलकर इनपर अंडरपास बनवाने की अपील की थी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद की मांग पर इसकी मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब भटनी और देवरिया के बीच नूनखार 117 सी, 118 सी, 120,126 सी रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने की तैयारी है। इसी क्रम में देवरिया, बैतालपुर के बीच 129 व 133 व गौरीबाजार व चौरीचौरा के बीच 139 सी पर भी अंडरपास बनेगा। इसकी जानकारी सांसद ने अपने फेसबुक वॉल पर दी है। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।