{"_id":"64d47cb9bf061ee518074267","slug":"uncontrolled-truck-fell-down-from-overbridge-in-deoria-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: अनियंत्रित होकर ओेवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: अनियंत्रित होकर ओेवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
Thu, 10 Aug 2023 05:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:32 PM IST
सार
बुधवार देर रात ढाई बजे एक ट्रक ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज का है। चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर ओवरब्रिज से बुधवार की रात में करीब दो बजे बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। तेज आवाज के साथ ट्रक के परखचे उड़ गए। चालक एवं खलासी ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह तक अफरा-तफरी रही। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी।वहीं ब्रिज से गुजरने वाहन रूक गए, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और क्रेन के जरिए ट्रक को हटवाया। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। इस घटना के कारण सब्जी मंडी में पूरे दिन रूक-रूक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
शहर के कतरारी वार्ड निवासी दीनदयाल यादव का बालू लदा ट्रक लेकर बिहार से चालक अमित यादव सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित एक धर्मकांटा पर देर रात पहुंचा था। वह खलासी मुकेश के साथ करीब रात के दो बजे चालक बालू को पुरवा चौराहा पहुंचाने के लिए निकला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पहले कत्ल फिर शव के साथ कुकर्म: आरोपी को पछतावा नहीं, बोला-संपत्ति दे दूंगा तो मामला हो जाएगा मैनेज
वह शहर के ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक 25 फीट की ऊंचाई से चीनी मिल-रेलवे स्टेशन रोड पर एक पेड़ को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इससे ठेले पर लगने वाली कुछ दुकान क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि ट्रक के परखचे उड़ गए।
ट्रक चालक और खलासी समय रहते वाहन से कूद गए। तेज आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वह मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। सीओ ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आशंका है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
ट्रक चालक और खलासी समय रहते वाहन से कूद गए। तेज आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वह मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। सीओ ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आशंका है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।