फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncontrolled DCM landed in roadside pit, major accident averted

Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में उतरी अनियंत्रित डीसीएम, बड़ा हादसा टला

Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled DCM landed in roadside pit, major accident averted
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर बसंतपुर धूसी गांव के सामने मोबाइल के चार्जिंग प्वाइंट में चार्जर का केबल लगाने के दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गनीमत थी कि इस दौरान सड़क पर टहलने निकले लोग डीसीएम की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो जाता। थानाक्षेत्र के तरकुलवा कस्बा में जन्माष्टमी मेले में झूला लगा था। शुक्रवार सुबह झूले का सामान डीसीएम पर लोड करके ड्राइवर देवरिया की ओर जा रहा था। बसंतपुर धूसी गांव के पास डीसीएम चालक मोबाइल के चार्जिंग प्वाइंट में चार्जर का पिन लगाने लगा, जिससे डीसीएम अनियंत्रित हो गई। उस समय सड़क पर काफी संख्या में लोग सुबह की सैर पर निकले थे। जिन्हें बचाने के दौरान डीसीएम सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। लोग दौड़कर मौके पहुंचे तब तक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed