{"_id":"6487635a60973282dd085aa9","slug":"uncontrollable-bike-riders-returning-from-wedding-procession-collided-with-a-car-two-died-one-serious-deoria-news-c-7-1-gkp1010-205079-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरात से लौट रहे बेकाबू बाइक सवार कार से भिड़े, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरात से लौट रहे बेकाबू बाइक सवार कार से भिड़े, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
सड़क हादसे में वाहनों के उड़े परखच्चे
एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग, रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर हुआ हादसा
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर भृगुसरी चौराहे पर रविवार देर रात बरात से घर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी है। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कटाई गांव के रामवृक्ष निषाद के बेटे दिलीप की बरात रविवार शाम रामलक्षन के शिवपुर पड़रही गांव में गई थी। बरात में शामिल होने दिलीप के रिश्तेदार रामाज्ञा निषाद 55 वर्ष निवासी रुद्रपुर, अपने दामाद रोशन निषाद 28 वर्ष निवासी लुअठही, रामलक्षन तथा दामाद के भांजे सूरज निषाद 21 वर्ष पुत्र सतीश निवासी पलिया मैलानी के साथ बाइक से गया था। रात में बरात में भोजन करने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े। बाइक रामाज्ञा का दामाद रोशन चला रहा था। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भृगुसरी चौराहे पर गौरी बाजार की तरफ से आ रही कार की चपेट में तीनों लोग आ गए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां रामाज्ञा तथा सूरज की मौत हो गई। जबकि रामाज्ञा के दामाद रोशन की हालत गंभीर है। दो लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। मोहल्ले में बरात की वापसी पर खुशियां मनाने बैठीं महिलाएं बेजार होकर रोने लगीं। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। कोतवाल नवीन सिंह ने बताया कि मौके पर रात में पुलिस गई थी। ग्रामीण बता रहे थे कि बाइक सवार नशे की हालत में लग रहे थे, जिससे तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर वह कार से टकरा गए। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। कार सवार के बारे में जानकारी ली जा रही है। कुछ सीसीटीवी कैमरों की सहायता से तलाश की जा रही है।
-- -- -
मातम में बदलीं खुशियां
कटाई निवासी दिलीप की बरात रविवार शाम जब निकली तो पूरे मोहल्ले में खुशियां छाई थीं। बरात रामलक्षन के शिवपुर पड़रही पहुंची, तो लोगों ने खुशी से हर बराती का स्वागत किया। शादी की हर रस्म पूरी की जा रही थीं, लोगों का आवागमन बरात में लगा था। जिसमें दिलीप के रिश्तेदार रामाज्ञा, उनके दामाद रोशन और दामाद का भांजा सूरज भी गए थे। बरातियों के अनुसार तीनों भोजन करने के बाद एक ही बाइक से निकल गए। रात को जब दो लोगों के मरने की खबर पहुंची, तो बरात में सब भौचक्का रह गए। आनन-फानन शादी की रस्म पूरी की गई। मायूस घराती और बराती घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक पहुंचे। दोनों गांव में खुशियाें की जगह मातम छा गया। मृतक के परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- --
पिता को खो चुकी रिंकू अब पति के बचने की कर रही दुआ
हादसे में रामाज्ञा की मौत से उनके कुनबे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की बेटी रिंकू का पति रोशन बाइक चला रहा था। पिता के मौत की खबर सुनते ही मायके आई रिंकू दहाड़े मारकर रोने लगी। पिता को खो चुकी रिंकू अब अस्पताल में मौत से लड़ रहे पति रोशन की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही है। मृतक रामाज्ञा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी शीला पति के मौत को बर्दाश्त नहीं कर पा रही। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। दामाद की हालत चिंताजनक जानकर वह अस्पताल जाने की जिद करने लगी। मृतक की पांच बेटियां और एक बेटा है। मृतक के बेटे मंजेश की शादी इस साल बेलकुंडा गांव में होने वाली थी। परिजनों को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
-- -- -- -- -- -- -- --
मामा के घर ही हुई थी मृतक सूरज की परवरिश
हादसे में रोशन के भांजे सूरज की मौत ने पूरे परिवार का झकझोर कर रख दिया। मृतक सूरज अपने मामा रोशन के घर लुअठही बचपन से रहा है। मूल रूप से रामचक निवासी सूरज लुअठही में मामा के घर रहता था। बड़ा होने पर वह मां के साथ लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी में रहने लगा। अब तक वह बंगलुरु कमाने लगा था। छुट्टी में मामा के घर आया था। रविवार शाम मामा रोशन के कहने पर बरात में चला गया और हादसे में जान चली गई। मृतक की मां इमरती, बहन काजल और भाई बेजार होकर रोने लगे। वह 14 जून को अपने काम पर लौटने वाला था कि सड़क हादसे में जान चली गई।