{"_id":"60ba6d588ebc3ef439525409","slug":"uncontroled-tempo-colided-driver-died-deoria-news-gkp3969148133","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास शुक्रवार की सुबह टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के सोंदा गांव निवासी कोकिल (42) स्वयं का टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह टेंपो लेकर अपने गांव से जिला मुख्यालय के लिए निकले थे कि गांव के पास ही देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर टेंपो मोड़ते से अनियंत्रित होकर पलट गया। वह टेंपो में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दोनों पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।