{"_id":"5a90540e4f1c1bca798bb690","slug":"uncle-find-the-first-helmet-and-then-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंकल! पहले हेलमेट लगाएं फिर बाइक चलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंकल! पहले हेलमेट लगाएं फिर बाइक चलाएं’
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। यातायात जागरूकता के लिए चलाई जा रही ‘अमर उजाला’ की मुहिम में अब प्राथमिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हो गए हैं। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठियां में शुक्रवार को बच्चों ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर बाइक चालकों को यातायात नियम के पर्चे बांटे। रैली के दौरान बच्चों ने शपथ ली कि घर के सदस्यों और पड़ोसियों को जरूर याद दिलाएंगे कि हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं।
प्रधानाध्यापक अफाक अहमद ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रैली के दौरान बच्चे हाथों में ‘हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें...’ जैसे नारे लगाते चल रहे थे। लार-भाटपाररानी मार्ग पर रैली के दौरान बाइक चालकों को यातायात नियमों के पालन की भी शपथ दिलाई गई। बच्चों ने बाइक चालकों से कहा कि ‘अंकल! पहले हेलमेट लगाएं फिर बाइक चलाएं’। इस दौरान मीना यादव, सैय्यद अली अंसारी, रीना, कला वर्मा, मिथिलेश सिंह, राकेश सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।