{"_id":"6245e4755db48069952e9d7b","slug":"two-youths-killed-in-two-bike-collision-three-serious-deoria-news-gkp4317457148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना चौराहा के पास बृहस्पतिवार की साढ़े नौ बजे रात दो बाइक की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
थानाक्षेत्र के सेखौना गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक महुआडीह से देवरिया की ओर जा रहे थे। इसी बीच एक लहराती हुई आई बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों बाइक की टक्कर हो गई। घटना स्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने पांचों घायल युवकों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शेख रिहान और शिवम, क्षेत्र के भटनी दादन गांव के बताए जा रहे हैं। तीसरा युवक गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बौडी का बताया जा रहा है। दोनों मृत युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। महुआडीह के एसआई धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। किसी का स्थायी पता नहीं चल पा रहा है।