{"_id":"610adc6c8ebc3ec245308818","slug":"two-youth-arrested-with-2-50-kg-ganja-salempur-news-gkp4044366173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
ढाई किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
भटनी। पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।
भटनी के बलुआ अफगान बार्डर पर बुधवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बिहार के तरफ से आ रहे दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी अर्जुन कुमार व बनिया टोला निवासी छोटू के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि वाहन चेकिंग में दो युवकों के पास से ढाई किलो गांजा पाया गया। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।