फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two year old innocent died due to drowning in the pond

Deoria News: तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत

Sat, 27 Jul 2024 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two year old innocent died due to drowning in the pond
- खामपार थाना के ग्राम सबलगंज गांव की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। खामपार थाना के ग्राम सबलगंज में दो वर्षीय मासूम की घर के पास स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने मासूम को गांव के बाहर ले जाकर दफना दिया।


ग्राम सबलगंज निवासी पतरू धोबी का दो वर्षीय मासूम सुबह दरवाजे पर खेल रहा था। मां घर के अंदर थी और पिता कहीं गए थे। खेलते-खेलते बच्चा घर के पास स्थित तालाब में चला गया और डूब गया। थोड़ी देर बाद मां उसे खोजने लगी और नहीं मिला तो पिता को सूचना दी। माता-पिता के खोजने के बाद जब मासूम गांव में नहीं मिला तो लोगों के कहने पर उसे तालाब में ढूंढा जाने लगा। जहां वह डूब चुका था। परिजन उसे तत्काल भाटपार रानी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसको लेकर घर चले गए और गांव के बाहर दफना दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना नहीं है। पता करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed