फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two women got into a fight in Deoria, passersby somehow rescued the women

Deoria News: सुभाष चौक बना 'रणक्षेत्र', दो महिलाएं आपस में भिड़ी- बाल खींचकर गिराने की मची होड़- वीडियो वायरल

Tue, 30 Jul 2024 06:49 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

शहर के सर्वाधिक व्यस्त सुभाष चौक और को-ऑपरेटिव चौराहे के बीच देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार रात में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां दो महिलाएं शुरु में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आईं। आसपास के लोग जब तक माजरा समझते तब दोनों में जमकर लड़ाई शुरु हो गई।

विज्ञापन
Two women got into a fight in Deoria, passersby somehow rescued the women
झगड़ा करती महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया शहर के सर्वाधिक व्यस्त चौराहे पर देर रात दो महिलाएं आपस में तू-तू मैं-मैं कर रही थीं। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों में गुत्थम गुत्थी शुरु हो गई। आसपास के लोग पहले तो दूर से समझाते रहे, लेकिन बातों का असर नहीं होता देख लोगों ने दोनों को खींचकर अलग किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन




शहर के सर्वाधिक व्यस्त सुभाष चौक और को-ऑपरेटिव चौराहे के बीच देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार रात में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां दो महिलाएं शुरु में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आईं।
विज्ञापन


आसपास के लोग जब तक माजरा समझते तब दोनों में जमकर लड़ाई शुरु हो गई। दोनों महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर नीचे गिराने के प्रयास में लग गईं। पहले तो आसपास के लोगों ने दोनों को अलग होने के लिए कहा लेकिन मामला बिगड़ता देखकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को खींचकर अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल साइट्स पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही तरह तरह की चर्चा शुरु हो गई। लोगों ने बताया कि दोनों महिलाएं शहर के मशहूर साड़ी सेंटर पर काम करती हैं। वहीं का विवाद सड़क पर आ गया था।

सदर कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। महिलाओं के बारे में पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed