फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two women accused of sexual relations by pretending to marry

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दो युवतियों ने लगाया आरोप

Mon, 28 Dec 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two women accused of sexual relations by pretending to marry
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दो युवतियों ने लगाया आरोप
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में प्रेम जाल में फंसाकर दो युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर सोमवार को पीड़िता पुलिस कार्यालय पहुंचीं, जहां एसपी के न रहने पर शिकायत सुन रहे सीओ बरहज दिनेश सिंह यादव से फरियाद करते हुए न्याय की गुहार लगाईं।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 में एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ती थी। परीक्षा के दौरान बगल में बैठे एक युवक से उसका परिचय हुआ। इसी बीच युवक अपने घर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। विरोध करने पर पिटाई की और किसी से न कहने की बात कही। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसे कई जगहों पर किराये का कमरा लेकर उसे रखा और वर्ष 2018 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच वीडियो भी बना लिया। शादी के लिए युवती के दबाव बनाने पर वह ंनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। थाने पर गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उनके न रहने पर सीओ बरहज से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोस के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा कि नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। क्रिसमस के दिन शादी के लिए दबाव बनाने पर वह मना कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसने सीओ बरहज से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला लेकर दो युवतियां आई थीं। जिसे गंभीरता से लिया गया है। इन मामलों की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश सिंह यादव, सीओ बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed