फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested with four cattle.

Deoria News: चार गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with four cattle.
मईल। मईल पुलिस ने मंगलवार को देवरहा बाबा तपस्थली के उत्तर दिशा में सरयू नदी के किनारे से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार गोवंश मुक्त कराए हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक मोबाइल फोन, लोहे का चापड़ आदि बरामद किया है। मामले में आठ नामजद एवं एक अज्ञात तस्कर पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ नान्हू राजभर (45) तथा नीरज कुमार (26) निवासी नरसिंहडांड़, थाना मईल, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार की भोर में करीब 2:30 बजे सरयू नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान अन्य आरोपी नाव से नदी पार कर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3, 5ए एवं 8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि सरयू नदी के रास्ते नाव के सहारे क्षेत्र में लंबे समय से पशु तस्करी की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed