{"_id":"6a5530933e2782257f0fba22","slug":"two-smugglers-arrested-with-32-bottles-of-english-wine-deoria-news-c-208-1-deo1033-186767-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 32 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 32 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना पुलिस ने सोमवार को बिहार ले जाई जा रही 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को पकड़कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक के केबिन से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना बनकटा पुलिस रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के केबिन से शराब की पेटी बरामद हुई। मौके से बिहार के पटना जिले के सिवगोड़ी निवासी रंजन कुमार (22) और जहानाबाद जिले के मखदूमपुर निवासी सर्जुन कुमार (40) को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में किसे पहुंचाई जानी थी। संवाद