फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two sides pelted stones over land dispute, 12 injured

Deoria News: भूमि विवाद में दो पक्षों में पथराव, 12 घायल

Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two sides pelted stones over land dispute, 12 injured
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर किया चालान
- सभी घायलों का मेडिकल कालेज में कराया गया इलाज
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में 12 लोग लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। सभी घायलों को मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है।

खखड़ी गांव निवासी विश्वनाथ चौहान और राजमंगल चौहान के परिवार के बीच सोमवार की सुबह विवादित भूमि पर छप्पर डालने को लेकर गाली-गलौज शुरू हुआ। हालांकि, उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया। विश्वनाथ का कहना है कि इसी खुन्नस को लेकर रात करीब आठ बजे राजमंगल पक्ष गोलबंद होकर दरवाजे पर चढ़ आए और जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे अवधेश चौहान, कपिल चौहान, बहू सुर्मिला चौहान, अमरावती चौहान समेत सात लोगों को भी हमलावरों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के दुर्गावती चौहान का आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे विश्वनाथ पक्ष के लोग एक राय होकर हमला करते हुए मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर मौके पर पहुंची बेटी सुषमा कुमारी, बेटे हीरालाल चौहान, हरेंद्र चौहान और ससुर राजमंगल चौहान को भी हमलावरों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो विवाद के दौरान काफी देर तक पथराव हुआ, इसके चलते अफरा-तफरी मची रही। दोनों पक्षों के उग्र होने के डर से किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। पुलिस के पहुंचने के बाद सब इधर-उधर भाग खड़े हुए। उधर, सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में आपस में वाद-विवाद करते हुए मारपीट किए। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed