फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two roads collapsed in rain, traffic disrupted for hours

Deoria News: बारिश में दो मार्गों पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन

Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two roads collapsed in rain, traffic disrupted for hours
बरियारपुर। रविवार देर रात से सुबह तक हुई तेज बारिश और हवा के चलते क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात ठप रहा। प्रशासनिक मदद समय पर नहीं मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल रेलवे ढाला के समीप सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर रविवार रात करीब दो बजे एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। भारी वाहन घंटों सड़क पर फंसे रहे, जबकि कुछ छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचे। बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद सुबह तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। इसी तरह जनपद सीमा पर करौंदी-देवरिया मार्ग के सरौरा चौराहे के उत्तर दिशा में भी एक पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। यहां भी प्रशासन के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर मार्ग को चालू कराया, इससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अनुपमा मौर्य ने बताया कि सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पहले नहीं मिली थी। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed