फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people injured in an old rivalry, attacked with sticks and rods

Deoria News: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से किया हमला, दो लोग घायल

Thu, 05 Mar 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in an old rivalry, attacked with sticks and rods
देवरिया। होली के दिन बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिवई बेलवा वार्ड नंबर-15 निवासी सूरज प्रसाद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विनोद यादव अपने दूसरे घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा और रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में विनोद के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी एक उंगली कट गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके नाती रवि यादव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार रवि का हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मारपीट में कई घायल

भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम करमुवा के मल्लाह टोला में होली के दौरान दो पक्षों इंद्रासन साहनी और मनई साहनी के बीच मारपीट हो गई। इसमें विश्वकर्मा साहनी पुत्र इंद्रासन साहनी और मनई साहनी घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार भाटपार रानी पीएचसी पर कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चनुकी निवासी अनिल पांडेय (70) को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम चनुकी में ही होली के गंदे गीत मोबाइल पर बजाने को लेकर मोबाइल छीनने के दौरान मारपीट हो गई। इसमें प्रद्युम्न ततवा पुत्र श्यामलाल ततवा, निखिल पांडे पुत्र मुन्ना पांडे और मुन्ना पांडे पुत्र शिव अवतार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली में डीजे बजाने के दौरान दो गुटों में हुआ बवाल, कई घायल

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना गांव में बुधवार को होली पर डीजे बजाने के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच बवाल हो गया। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें दोनों तरफ से सात-आठ लोग घायल हुए है। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के बाद बवाल शांत हुआ। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखना गांव में होली पर गांव का एक पक्ष डीजे के साथ होली मना रहा था। आरोप है कि डीजे पर बज रहे गानों पर कुछ बच्चे डांस करते अबीर-गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। गांव में घूमते समय डीजे लेकर लोग दूसरे मोहल्ले की तरफ पहुंच गए। जहां पहले से ही डीजे बज रहा था। इसी बीच डीजे बजाने को लेकर दोनों गुटों में तनातनी होने लगी। देखते-देखते बवाल बढ़ता चला गया और मारपीट शुरू हो गई। जिसमे दोनों गुटों से करीब सात-आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष का कहना है कि बच्चे आराम से डीजे बजाकर डांस करते हुए गांव में घूम रहे थे। दूसरा पक्ष बिना वजह का आक्रामक होकर आकर डीजे बंद कराने लगा। जिसको लेकर विवाद हुआ। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले से मोहल्ले में लड़के डीजे बजाकर होली मना रहे थे। इसी बीच पास लाकर वह पक्ष भी डीजे बजाने लगा। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के लोग एक ही जगह डीजे बजा रहे थे। इसी को लेकर टकराहट शुरू हुई और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में आया है। पता कराता हूं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर पड़ी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
रंग खेलने को लेकर कई गांवों में हुआ विवाद, छह लोगों का शांति भंग में चालान

सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रंग खेलने को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी लाला गांव में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की फूलकुमारी (50) पत्नी विजय यादव, विशाल यादव (23) पुत्र शेषनाथ यादव तथा शेषनाथ (55) पुत्र स्व. खूबलाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के संजय पासवान (28) वर्ष घायल हो गए। आरोप है कि विवाद सुलझाने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान अंशु यादव से भी उलझ गए। आरोप है कि प्रधान के ऊपर एक युवक ने तमंचा तान दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। इसके अलावा रामपुर बुजुर्ग गांव में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें गणेश चौहान घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके अलावा रामपुर बछउर गांव की रहने वाली गीता देवी पत्नी स्वर्गीय हवलदार सिंह के घर में घुसकर कुछ लोगों में मारपीट कर दी। जिसमें गीता देवी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों का शांति भंग में चालान किया। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि होली खेलने के दौरान विभिन्न गांवों में हुए हल्के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed