फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people arrested for illegal diesel storage were challaned.

Deoria News: डीजल के अवैध भंडारण के मामले में गिरफ्तार दो लोगों का चालान

Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for illegal diesel storage were challaned.
- रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में एसडीएम ने पकड़ी थी 18 ड्रम डीजल
विज्ञापन


रुद्रपुर। जोगिया बुजुर्ग गांव में डीजल की जमाखोरी मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों जोगिया निवासी वीर बहादुर यादव और रामानंद यादव का पुलिस ने शनिवार को चालान कर दिया। दोनों के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। बीते बुधवार की रात शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया था। इसकी जानकारी होते ही अन्य स्थानों पर भी भीड़ जुटने लगी और देखते ही देखते पूरे शहर में यह अफवाह फैल गई कि तेल संकट आ गया है। इसके बाद तो लोग बर्तन लेकर उसी में तेल ले लिए।
डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर डीजल पेट्रोल की जमाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्ति निरीक्षक गुफरान ने जोगिया निवासी वीर बहादुर यादव और रामानंद यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल कंट्रोल ऑर्डर 1981 का उल्लंघन करने पर उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/5 में अभियोग पंजीकृत कराया। मौके से बरामद 3550 लीटर डीजल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि बलबीर यादव के मकान से 15 ड्रम में 3000 लीटर डीजल और रामानंद के मकान से तीन ड्रमों में रखा गया 550 लीटर डीजल बरामद हुआ है। इन लोगों के पास इतनी मात्रा में डीजल रखने का कोई अनुमति पत्र नहीं है। आरोपी उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल कंट्रोल ऑर्डर 1981 का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। डीजल पेट्रोल के जमाखोरी के खिलाफ अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed