{"_id":"604fa5668ebc3e8d2b2dc523","slug":"two-members-of-mobile-phone-theft-gang-arrested-deoria-news-gkp388492569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
देवरिया। शहर के चौक-चौराहों से लोगों का पलक झपकतें ही मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, 20 चोरी के मोबाइल फोन और गांजा बरामद किया गया है।
सीओ निष्ठा उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजू सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन मलिक ने रविवार की रात में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित शिव मंदिर के पास से दो व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पुलिस की जांच में बाइक चोरी की निकली। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजाराम निवासी कांशीराम आवास कॉलोनी साकेत नगर और छोटे निवासी कांशीराम आवास पुरवा चौराहा मेहड़ा खास के रूप में हुई। बाइक की डिकी से दो झोले में 1.1किलो गांजा, चोरी के 20 मोबाइल फोन, एक टैबलेट बरामद किया गया। बरामद बाइक गोरखपुर जनपद से छह माह पहले चुराई गई थी। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह शहर के भीड़-भाड़ वाले चौराहों से लोगों को जाल में फंसाते हुए उनके मोबाइल फोन की चोरी कर लेते हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच साइबर सेल कर रही है ताकि मोबाइल स्वामी के बारे में पता चल सके।