फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two injured in accident

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से दो घायल

Mon, 21 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
two injured in accident
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से दो घायल
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोराराम चौराहे के समीप सोमवार को अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
खोराराम निवासी उपेंद्र कुशवाहा (26) और पवन कुशवाहा (25) सुबह पैदल मजदूरी की तलाश में जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन पास में स्थित शिव मंदिर की दीवार से टकरा गया। दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बड़का गांव के समीप टायर दगने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई
बरहज। क्षेत्र के बड़का गांव के समीप बरहज-देवरिया मार्ग पर सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे कार का टायर दग गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सीधेगौर निवासी संदीप कन्नौजिया (32), तारक विश्वकर्मा (40) और संजय यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा। संयोग रहा कि एयरबैग खुल गया। इससे बड़ी घटना होते-होते बच गई। जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed