{"_id":"64516186b179049bff0997c4","slug":"two-including-the-shopkeeper-died-in-the-accident-deoria-news-c-7-gkp1004-150847-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: अनियंत्रित बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दुकानदार सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: अनियंत्रित बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दुकानदार सहित दो की मौत
Wed, 03 May 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:37 AM IST
सार
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक नवमी गुप्ता निवासी अमरपुर थाना कसया को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बोलेरो चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बोलेरो की ठोकर से पल्टी ई रिक्श।संवाद
विस्तार
देवरिया जिले में हाटा मार्ग पर बलियवां गांव के पास मंगलवार शाम अनियंत्रित बोलेरो बिजली के पोल को तोड़ते हुए ई-रिक्शा से जा भिड़ी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और दुकानदार की मौत हो गई। दुकानदार का बेटा और सेल्समैन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना क्षेत्र के बलियवां गांव निवासी प्रदीप मद्धेशिया (28) ने की देवरिया-हाटा मार्ग पर किराना की दुकान है। मंगलवार शाम को ई-रिक्शा पर कोल्ड ड्रिंक्स लेकर सेल्समैन दुर्गेश पहुंचे थे। ई-रिक्शा से कोल्ड ड्रिंक्स उतारने में प्रदीप भी मदद कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए ई- रिक्शा से जा भिड़ी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में ई-रिक्शा चालक मुकेश यादव (30) निवासी गांव नीबही, झंगहा गोरखपुर और सेल्समैन दुर्गेश गुप्ता (30) निवासी विशुनपुरा, गौरीबाजार और दुकानदार प्रदीप और उनका छह साल का बेटा अंश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने प्रदीप और मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक नवमी गुप्ता निवासी अमरपुर थाना कसया को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बोलेरो चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन