फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two including a gold trader died after being hit by a train

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो की मौत, मचा हड़कंप

Sat, 11 Feb 2023 04:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 04:31 PM IST
सार

24 घंटे के भीतर ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मरने वालों में गोरखपुर जनपद का भी एक युवक शामिल है।

विज्ञापन
Two including a gold trader died after being hit by a train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देवरिया शहर के बीआरडीपीजी कॉलेज के पास 24 घंटे के भीतर ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मरने वालों में गोरखपुर जनपद का भी एक युवक शामिल है।

विज्ञापन


शहर के भुजौली कालोनी मोहल्ला निवासी ऋषिकेश वर्मा 45 वर्ष पुत्र राजेंद्र वर्मा शनिवार की सुबह स्कूटी से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। वापस लौटते समय बीआरडीपीजी कॉलेज के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप बैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पाकेट से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दिए। परिजनों ने शव की शिनाख्त ऋषिकेश वर्मा के रूप में की और पुलिस सूचना दी। मृतक शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर आभूषण की दुकान खोल रखी थी। घटना के बाद पूरे परिवार के लोग दहाड़ मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शुक्रवार को बीआरडीपीजी कॉलेज के समीप स्थित रेलवे क्रासिंग से थोड़ी दूर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मरवट गांव निवासी किशन पासवान 24 वर्ष पुत्र रामनगीना की मौत हो गई। पाकेट से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान किशन के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed