फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two-hour traffic stoppage by falling trees

पेड़ गिरने से दो घंटे आवागमन ठप

Wed, 17 May 2017 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 17 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
 Two-hour traffic stoppage by falling trees
बुधवार को दिन के 12 बजे अचानक काली घटा छा जाने से अंधेरा पसर गया। फोटो - अनूप तिवारी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। आंधी के चलते एक पेड़ सड़क पर गिर  गया। इसके चलते आवागमन बाधित रहा। दोपहर ढाई बजे के बाद आवागमन बहाल हो सका। बसंतपुर गांव के पास पोल पर 12 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था।

दोपहर 12 बजे हवा के झोंकों से पोल टूट गया इसके चलते ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिर पड़ा। इससे जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली बाधित हो गई। कुछ दूर स्थित एक पेड़ सड़क पर गिर गया। दो घंटे तक पांडेय चक और देसही देवरिया मार्ग बाधित रहा। इसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवा और धूल भरी आंधी के साथ मौसम ने करवट ली। इसके चलते लोगों को गर्मी से निजात मिली। अंधेरा होने से वाहनों का हेडलाइट जलाना पड़ा। बारिश ने मौसम को और सुहाना कर दिया। मोहल्ले की नालियां ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते सड़कों पर पानी लग गया। बुधवार को दिन में 11 बजे के बाद मौसम ने यू-टर्न लिया।
विज्ञापन


आसमान में काले बादल छा गए और बिजली चमकने लगी। हवा के झोंकों ने माहौल को खुशनुमा कर दिया। उत्साही युवा घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए, जबकि युवतियां और महिलाएं छतों पर पहुंच गई। अंधेरा छा गया। शहर के सिविल लाइंस, मालवी रोड, गोरखपुर रोड समेत अन्य इलाकों में वाहनों के हेडलाइट को जलाना पड़ा। ऑफिस और घरों की खिड़की खोल दी और मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर केे बाद बारिश होने लगी। इसके चलते कलेक्ट्रेट और दीवानी कचहरी परिसर पानी से भर गया। इसके अलावा अली नगर, नई बाजार, सब्जी मंडी, मोहन रोड, देवरिया खास, रामनाथ देवरिया, भटवलिया आदि इलाकों की सड़कों पर पानी लग गया। इसके चलते नगर पालिका परिषद के पानी निकासी के दावे की असलियत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed