फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two history seetar-elected village head

दो हिस्ट्रीशीटर ग्राम प्रधान चुने गए

Sun, 27 Dec 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 27 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को देखते हुए पुलिस थाना क्षेत्र के बदमाशों की सूची तैयार कर रही है। सलेमपुर ब्लॉक में दो ऐसे प्रधान और एक बीडीसी बने हैं जो कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर है। 

खासतौर से पुलिस की निगाह इन तीनों लोगों पर है। पुलिस अधिकांश बदमाशों के जेल में बंद होने का दावा कर रही है। बिना अनुमति साथ में असलहा लेकर घूमने वाले ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। 

 सलेमपुर में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

 क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर चारो तरफ से प्रत्याशी दबाव भी बनवा रहे हैं। चर्चा है कि प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों को मुुंह मांगी रकम भी देने को तैयार हैं।

 सलेमपुर में ब्लॉक प्रमुख पद का सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें कई मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमा रहे हैं। 

इसको लेकर सलेमपुर कोतवाली पुलिस इन प्रत्याशियों के हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। चुनाव में किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो इस लिए कोतवाली पुलिस हर गांव के रजिस्टर नंबर आठ का अवलोकन कर आपराधिक किस्म के लोगों की सूची बना रही है।

 पुलिस की मानें तो चुनाव के दौरान बिना डीएम की अनुमति के असलहा लेकर प्रत्याशियों के साथ घूमते वाले लोग पकड़े जाएंगे। पुलिस असलहे का लाइसेंस निरस्त कर उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी। 

इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है।

 कोतवाली क्षेत्र के जो भी लोग अपराध से ताल्लुकात रखते है उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ताकि चुनाव के समय कोई बवाल नहीं हो। उन्होंने बताया  कि ऐसे अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed