{"_id":"6ac54ccba66a5ea2f20e6394","slug":"two-groups-clash-over-a-pathway-charges-of-attempted-murder-deoria-news-c-208-1-deo1013-193625-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रास्ते के लिए दो पक्ष भिड़े, हत्या की कोशिश के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रास्ते के लिए दो पक्ष भिड़े, हत्या की कोशिश के आरोप
Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल/लाररोड। कुंडौली गांव में रास्ते के लिए शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने, धमकाने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 20 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कुंडौली गांव निवासी दीपक सिंह की तहरीर पर विनय सिंह, कमलेश, नितेश, गृहधारी, कृष्ण मुरारी, अमित, रोहन, रौनक, हिमांशु, सुधांशु और श्याम बहादुर समेत 11 नामजद तथा 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरे पक्ष के कामेश्वर सिंह की शिकायत पर अशोक सिंह, हर्ष, धीरेंद्र सिंह, रुद्र नारायण सिंह, अभिनव, दीपक, संतोष, सोनू और अनुज समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।