फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two girls died after being hit by combine while harvesting paddy crop

Deoria News: धान की फसल कटाई करते समय हुआ हादसा, कंबाइन की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत

Thu, 17 Nov 2022 03:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Nov 2022 03:54 PM IST
सार

बरियापुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में बृहस्पतिवार को धान के फसल की कटाई करते समय दो बालिकाओं कंबाइन मशीन से कटकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। चालक कंबाइन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंच गए।

विज्ञापन
Two girls died after being hit by combine while harvesting paddy crop
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में बृहस्पतिवार को धान के फसल की कटाई करते समय दो बालिकाओं कंबाइन मशीन से कटकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। चालक कंबाइन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंच गए।
विज्ञापन


बरियापुर थाना क्षेत्र के गौरी कोठी के गोसाई टोला निवासी अंगद गिरि की पत्नी अपनी बेटी जिया चार साल और रिश्तेदारी में आई कुशीनगर के रामाभार गांव निवासी करिश्मा सात वर्ष को लेकर धान के फसल की कटाई करवाने के लिए खेत में गई थीं।
विज्ञापन


इस दौरान वह कंबाइन का इंतजार कर रही थीं, तभी समूह के किसी कार्यवश दोनों बालिकाओं को खेत में सुलाकर घर चली गईं। कुछ देर बाद कंबाइन मशीन लेकर चालक पहुंचा और अंगद गिरि के खेत में धान की कटाई करने लगा। इसी दौरान खेत में सो रही दोनों बालिकाएं कंबाइन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की नजर जब पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वह मशीन को छोड़कर भागने लगा। बगल के खेत में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हंगाम शुरू कर दिया। सीओ देवआंनद ने बताया कि दोनों की मौत मशीन के चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed