{"_id":"63760bcc389bf2602d3c0721","slug":"two-girls-died-after-being-hit-by-combine-while-harvesting-paddy-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धान की फसल कटाई करते समय हुआ हादसा, कंबाइन की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धान की फसल कटाई करते समय हुआ हादसा, कंबाइन की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत
Thu, 17 Nov 2022 03:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 03:54 PM IST
सार
बरियापुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में बृहस्पतिवार को धान के फसल की कटाई करते समय दो बालिकाओं कंबाइन मशीन से कटकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। चालक कंबाइन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंच गए।
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में बृहस्पतिवार को धान के फसल की कटाई करते समय दो बालिकाओं कंबाइन मशीन से कटकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। चालक कंबाइन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंच गए।
बरियापुर थाना क्षेत्र के गौरी कोठी के गोसाई टोला निवासी अंगद गिरि की पत्नी अपनी बेटी जिया चार साल और रिश्तेदारी में आई कुशीनगर के रामाभार गांव निवासी करिश्मा सात वर्ष को लेकर धान के फसल की कटाई करवाने के लिए खेत में गई थीं।
इस दौरान वह कंबाइन का इंतजार कर रही थीं, तभी समूह के किसी कार्यवश दोनों बालिकाओं को खेत में सुलाकर घर चली गईं। कुछ देर बाद कंबाइन मशीन लेकर चालक पहुंचा और अंगद गिरि के खेत में धान की कटाई करने लगा। इसी दौरान खेत में सो रही दोनों बालिकाएं कंबाइन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक की नजर जब पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वह मशीन को छोड़कर भागने लगा। बगल के खेत में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हंगाम शुरू कर दिया। सीओ देवआंनद ने बताया कि दोनों की मौत मशीन के चपेट में आने से हुई है।