{"_id":"6a6a3f7101cc6083dd058c47","slug":"two-fertilizer-shops-found-closed-during-inspection-notices-issued-deoria-news-c-208-1-deo1021-187981-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जांच में दो उर्वरक की दुकानें मिलीं बंद, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जांच में दो उर्वरक की दुकानें मिलीं बंद, नोटिस जारी
Wed, 29 Jul 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। किसानों को उर्वरकों के वितरण में अनियमितता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बुधवार को विकास खंड पथरदेवा और रामपुर कारखाना क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो उर्वरक दुकानें बंद मिलीं। इनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मैसर्स मद्धेशिया खाद भंडार पथरदेवा तथा मैसर्स कृषक खाद एवं बीज भंडार कोटवा मोड़ निरीक्षण के समय बंद पाए गए। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के संबंध में लंबे समय से अनियमितता की शिकायतें मिली रही थीं।
निरीक्षण के दौरान अन्य उर्वरक विक्रेताओं को भी सख्त निर्देश दिए गए कि मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग न करें, सभी उर्वरकों का नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करें। दुकान पर स्टॉक बोर्ड, मूल्य सूची और पीओएस मशीन को अद्यतन एवं संचालित रखें। अधिकारियों ने स्टॉक, पीओएस मशीन और अभिलेखों की भी जांच की।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।