{"_id":"62a4da6f10b93b2b76165da7","slug":"two-escaped-one-missed-in-river-deoria-news-gkp4400036135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाया, एक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाया, एक लापता
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी में शनिवार को स्नान करने गए तीन किशोर नदी में डूबने लगे। जिसमें दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं एक किशोर नदी मे लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घटनास्थल से लेकर नदी के दो किलोमीटर दूर देर शाम तक तलाश करने में लगी रही। लेकिन वह नहीं मिल सका।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले तीन किशोर साथी, विशाल गुप्ता (14) पुत्र हीरालाल गुप्ता, दीपक गुप्ता ( 15 ) पुत्र विश्वनाथ, विष्णु विश्वकर्मा ( 14 ) पुत्र जगदीश विश्वकर्मा शनिवार को गांव के समीप छोटी गंडक नदी में स्नान करने गए थे । इसी बीच अचानक विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसको डूबता देख उसे बचाने के लिए विशाल और दीपक ने नदी में छलांग लगा दी। जिसमें वह दोनों भी डूबने लगे। शोर सुनकर भैंस चरा रहे दो युवकों ने नदी में कूदकर विष्णु और दीपक को बचा लिया। जबकि विशाल नदी में लापता हो गया। घटना की जानकारी होते ही घाट पर आसपास के कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विशाल की देर शाम तक तलाश करती रही। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका ।
इमामुद्दीन व आरिफ बने फरिश्ता
डूब रहे किशोरों की आवाज सुनकर दो भैंस चरवाहे इमामुद्दीन और आरिफ मौके पर पहुंचे। उन्होनें नदी में छलांग लगाकर डूब रहे विष्णु और दीपक को बचा लिया। बहुत प्रयास करने के बाद भी विशाल को नहीं ढूंढ पाए। घाट पर भैस चराने गए लोगों का कहना है कि अगर यह दोनों युवक समय से नहीं पहुंचे होते तो हालात कुछ और होते। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दो किशोरों को बचा लिया गया। एक लापता है। तलाश जारी है।