फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two died in current flow

करंट की चपेट में आने से पिता और बेटी की जान गई

Mon, 23 Aug 2021 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
two died in current flow
करंट से हुई बाप-बेटी की मौत की जानकारी लेते कोतवाल नवीन कुमार मिश्र - फोटो : SALEMPUR
करंट की चपेट में आने से पिता और बेटी की जान गई
विज्ञापन

- स्नान करते समय विद्युत का तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा
- पांच घंटे बाद पहुंची मईल पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। करंट लगने से एक पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई। यह हादसा स्नान करने के वक्त विद्युत के तार टूटकर गिरने से हुई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में पहुंचाया। जहां डॉक्टर दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही सीएचसी पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
मईल थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी व्यास तिवारी (56) गोरखपुर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी के टॉवर लगवाने का काम करते थे। वह रक्षाबंधन पर घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह तकरीबन 8 बजे स्नान करने के लिए अपने हैंडपंप पर पहुंचे। इसी बीच उनके मकान के सामने से गुजरा विद्युत का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में वह आ गए। पिता को बचाने के लिए छोटी बेटी रीमा तिवारी (19) पहुंची तो वह भी करंट के चपेट में आ गई। पिता और बेटी को छटपटाटे देख आसपास के लोग अवाक हो गए। इसी बीच एक युवक ने डंडा से मारकर तार को तोड़ा और दोनों को वहां से अलग कर आनन-फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी थी। घटना के करीब पांच घंटे बाद पहुंची मईल पुलिस ने सीएचसी से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि घटना मईल थाना का होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए मईल पुलिस ले गई है।
विज्ञापन

हैंडपंप के ऊपर लगाया गया है विद्युत ट्रांसफॉर्मर
सलेमपुर। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते पिता और बेटी को जान गंवानी पड़ी। पूर्व विधायक मनवोध प्रसाद ने कहा कि अगर ट्रांसफॉर्मर लगाते समय निगम के कर्मचारी इस पर ध्यान दिए होते तो दो लोगों की मौत नहीं होती। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed