फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two died due to corona, 16 found positive

देवरिया में इंटर्न फार्मासिस्ट समेत 16 पॉजिटिव मिले, दो की मौत

Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
two died due to corona, 16 found positive
देवरिया में इंटर्न फार्मासिस्ट समेत 16 पॉजिटिव मिले, दो की मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना जांच में रविवार को जिला अस्पताल के इंटर्न फार्मासिस्ट समेत 16 लोग पॉजिटिव मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 116 हो गई है। शहर क्षेत्र के एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान और एक व्यक्ति की घर पर मौत हो गई।
सदर ब्लाक क्षेत्र की एक गर्भवती बुखार होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। गौरीबाजार ब्लाक का एक व्यक्ति खांसी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। जांच में संक्रमित मिला। घर पर उनकी मौत हो गई। यह केस अभी पोर्टल पर दर्ज नहीं है। उन्हें चार साल से हृदय रोग से जूझ रहे थे। परिवार में 15 सदस्य हैं। इसी ब्लाक की दो महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। भाटपाररानी ब्लाक का नवोदय विद्यालय का छात्र संक्रमित मिला है। इसी क्षेत्र का एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा। जांच में वह पॉजिटिव मिला। परिवार में पांच सदस्य हैं। इसी क्षेत्र का एक अन्य किशोर एवं एक व्यक्ति वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वहां जांच में संक्रमित मिले। रामपुर कारखाना ब्लाक का एक व्यक्ति प्रीकाशन डोज लगवाने पहुंचा। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में सात लोग हैं। बरहज ब्लाक का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। उनके परिवार में दस लोग हैं। इसी क्षेत्र का एक युवक संक्रमित मिला है। उसके परिवार में दस लोग हैं। एक अन्य युवक भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 91 लोगों का चल रहा इलाज
अब तक 22498 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 22,154 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 91 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले 34 लोग रविवार को स्वस्थ हुए हैं। दूसरे जनपदों में 25 लोगों का इलाज हो रहा है। यहां एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिले में 16 पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 116 हैं। पॉजिटिव केस के बदले कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति की घर पर मौत हो गई। यह अभी पोर्टल पर दर्ज नहीं है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed