फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two crore rupees worth of proposals passed in the area panchayat meeting

Deoria News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में दो करोड़ के प्रस्ताव पास

Sun, 01 Mar 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees worth of proposals passed in the area panchayat meeting
चनुकी। लार ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की एक बैठक शनिवार को की गई। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई साथ अगले वर्ष में विकास के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने सभी सदस्यों से कहा कि आप सभी पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि किसी भी योजना के लाभ से कोई व्यक्ति वंचित न रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने कहा कि जिस सदस्य के ग्राम सभा में विकास का कोई कार्य बाकी हो वह तुरंत प्रस्ताव दे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश यादव ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक काली प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह, आस नारायण सिंह, अशोक यादव, अभय सिंह, संजय कुशवाहा, राघवेंद्र विक्रम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, गोविंद मिश्रा, राघवेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजित यादव, शैलेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, अखिलेश दुबे, इंद्र बहादुर सिंह, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed