फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two cousins died due to drowning in the pond in Basti

दर्दनाक हादसा: पोखरे में नहाने गए 2 चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, रात एक बजे मिले दोनों के शव

Sun, 06 Mar 2022 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

दवल गांव निवासी चचेरे भाई अनुज (8) पुत्र हरिगोविंद और गणेश (9) पुत्र मुकेश उर्फ गोपाल रविवार शाम गांव के ही युवराज (6) पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों गांव के पोखरे के पास पहुंच गए। वहां अनुज और गणेश नहाने के लिए पोखरे में उतर गए जबकि युवराज बाहर की खड़ा रहा।

विज्ञापन
two cousins died due to drowning in the pond in Basti
मृतक चचेरे भाइयों की फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पोखरे में नहाते समय डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह दुखद घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के बोदवल गांव में रविवार शाम को हुई। काफी मशक्कत के बाद देर रात दोनों के शव पोखरे से बरामद हुए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोदवल गांव निवासी चचेरे भाई अनुज (8) पुत्र हरिगोविंद और गणेश (9) पुत्र मुकेश उर्फ गोपाल रविवार शाम गांव के ही युवराज (6) पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ खेल रहे थे।
विज्ञापन


खेलते-खेलते तीनों गांव के पोखरे के पास पहुंच गए। वहां अनुज और गणेश नहाने के लिए पोखरे में उतर गए जबकि युवराज बाहर की खड़ा रहा। नहाने के दौरान अनुज और गणेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख युवराज डर की वजह से वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, काफी देर तक जब गणेश और अनुज घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो रात करीब नौ बजे इसकी जानकारी डायल 112 और मुंडेरवा पुलिस को दी गई।

रात में ही मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने छानबीन शुरू की। पता चला कि लापता दोनों बच्चों के साथ गांव का युवराज भी खेलते हुए देखा गया था। पुलिस रात में युवराज के घर पहुंची और उसे जगाकर दोनों बच्चों के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वे दोनों पोखरे में नहाने गए थे।

इस आधार पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पोखरे में बच्चों की तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव पोखरे में मिल गए। पुलिस ने पंचनामा करवा कर दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोदवल गांव में दो मासूमों के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे पोखरे में नहाने गए थे। रात में ही सर्च अभियान चलाया गया। कुछ घंटे की तलाश के बाद दोनों बच्चों के शव पोखरे से बरामद हुए: सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी

दो बच्चों की मौत से टूट गया परिवार, गांव में पसरा मातम
बोदलव गांव में दो चचेरे मासूम भाइयों की पोखरे में डूबकर मौत से पूरा परिवार टूट गया है। गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक गणेश (8) के पिता मुकेश उर्फ गोपाल और मृतक अनुज (9) के पिता हरिगोविंद दोनों सगे भाई हैं। दोनों मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में दोनों का परिवार रहता है। अभी कुछ दिन पहले ही दाेनों मुंबई से घर आए थे।

परिवार के लोगों ने बताया कि हरिगोविंद के दो बेटे अनुज और अनुराग और दो बेटियां अनामिका परी हैं। इसमें अनुज की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। जबकि उसके भाई मुकेश के तीन बेटे गणेश, कार्तिक और आनंद तथा तीन बेटियां प्रियाशी, दिपांशी और हिमांशी है।

गणेश की मौत हो गई। दोनों मासूम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। अनुज कक्षा तीन और गणेश कक्षा दो का छात्र था।

प्रधानाध्यापक आलोक नाथ वर्मा ने बताया कि दोनों पढ़ने में तेज थे। दोनों मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। मृतक बच्चों के घर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed