फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two children die from chicken pox, four sick

चिकन पॉक्स से दो बच्चे मरे, चार बीमार

Mon, 21 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 21 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

 चिकन पॉक्स से पीड़ित एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो हो गई। जबकि चार बच्चे बीमार बताए जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा में खलबली मच गई। 

आनन-फानन में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बीमार बच्चों का इलाज शुरू कर दिया।  इसको लेकर मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं। 

मझौलीराज नगर के पश्चिमी हरिजन बस्ती में भी कई लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित है। सीएमओ ने बच्चों को साफ सफाई से रहने का सुझाव दिया है।

मझौलीराज नगर के टेढ़ी मोहल्ला निवासी नसीम के परिवार के छह बच्चे चिकेन पाक्स की चपेट में आ गए। नसीम की बेटी सज्जो (5), सबरीन (4), बेटा आजम अली (2) और उनकी भांजी शबाना (2), भतीजी रोशनी (5) और डेढ़ वर्षीय नीरा का एक सप्ताह से इलाज रहा था। 

परिवारवालों के मुताबिक, इन बच्चों का इलाज सलेमपुर नगर के हरैया वार्ड के होम्योपैथी चिकित्सक कर रहे थे। सोमवार को सुबह करीब सात बजे नसीम की बेटी सज्जो और भांजी सबाना अचानक बेहोश हो गईं। घर वाले दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे

। डॉक्टर ने सज्जो को मृत घोषित कर दिया और शबाना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शबाना ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चियों की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

 मोहल्ले के लोग इस बीमारी के फैलने के डर से सहमे हुए हैं। मझौलीराज के पश्चिमी हरिजन बस्ती वार्ड के नथुनी, छांगुर, मदन, पन्नेलाल, दिलीप, अजय, अशोक और डीसी आदि के परिवार के बच्चे और सदस्य इससे पीड़ित हैं।

 बच्चियों की मौत के बाद डॉक्टर उमेश पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और इलाज शुरू किया। 

डा. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चिकन पाक्स से दो बच्चों की मौत हुई  है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी गई है। कल छिड़काव कराया जाएगा। बच्चों को साफ सफाई से रखने के लिए सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed