{"_id":"63e92e01cb24ee9a8a090ada","slug":"two-centers-did-not-reach-to-remove-the-question-paper-deoria-news-c-7-1-51693-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: प्रश्न पत्र उतरवाने नहीं पहुंचे दो केंद्रों के व्यवस्थापक, परीक्षा ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: प्रश्न पत्र उतरवाने नहीं पहुंचे दो केंद्रों के व्यवस्थापक, परीक्षा ड्यूटी से हटाया
Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
सार
डीआईओएस डॉ.विनोद कुमार राय ने बताया कि प्रश्न पत्र पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य है। जबकि शंकर इंटर कॉलेज विंदवलिया में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए सहायक अध्यापक आनंद पाल यादव मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
जीआईसी परिसर में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आए प्रश्न पत्रों को उतरवा कर केंद्रों पर भेजा जा रह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को उतरवाने के लिए केंद्रों पर मौजूद नहीं रहने पर एक केंद्र व्यवस्थापक एवं एक जगह अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया है। साथ ही संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों को इन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। जनपद के 17 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को बदलकर इनकी जगह पर नए लोगों को तैनात तथा 11 रिजर्व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की भी सूची जारी की गई है।
राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए बोर्ड से भेजे प्रश्न पत्रों को रखवाने एवं इन्हें केंद्रों पर भिजवाने का कार्य चल रहा है। रविवार को हाईस्कूल व इंटर के प्रश्न पत्रों के तीन वाहनों को जिसमें क्रमश: 70, 80 व 76 बंडल थे, यहां से केंद्रों को रवाना किया गया। दोपहर तक कुल 51 केंद्रों को प्रश्न पत्र भेजे जा चुके थे। उधर प्रश्न पत्रों के केंद्रों पर पहुंच जाने के बाद इसे केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में उतरवाकर केंद्र पर बने स्ट्रांग रूम के डबल लॉक वाली आलमारी में रखा जाना है।
डीआईओएस डॉ.विनोद कुमार राय ने बताया कि प्रश्न पत्र पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य है। जबकि शंकर इंटर कॉलेज विंदवलिया में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए सहायक अध्यापक आनंद पाल यादव मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
इसी तरह सुभाष इंटर कॉलेज भटनी में केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार गुप्ता केंद्र पर उपस्थित नहीं पाए गए। यह सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना एवं परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनका असहयोग दिखाता है। ऐसे में इन दोनों विद्यालयों के प्रबंधकों को इन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया है तथा इसके आदेश की प्रति कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
ऐसा नहीं किए जाने पर प्रबंध तंत्र पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 केंद्रों के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को स्वास्थ्य या निजी कारणों से हटाकर इतने ही नए लोगों को तैनात किया गया है। साथ ही 11 रिजर्व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो किसी आपात स्थिति में कहीं भी लगाए जा सकेंगे।