फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two cattle smugglers released Dabocha, five cows

Deoria News: दो पशु तस्करों को दबोचा, पांच गोवंश मुक्त कराए गए

Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers released Dabocha, five cows
बरहज। सरयू नदी के किनारे से पशुओं की तस्करी की सूचना पर पहुंची बरहज पुलिस ने विशुनपुर देवार में घेराबंदी करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पांच गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया। पशु तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। विशुनपुर देवार स्थित नदी के रास्ते पशुओं को ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। सूचना मिलते ही एसओ विशाल कुमार उपाध्याय, चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख तस्कर भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तस्करों के कब्जे से पांच गोवंश मुक्त कराए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कपरवार निवासी रमाकांत और पटेल नगर बरहज निवासी सुकई के रूप में हुई। इनके बताने पर पुलिस ने नकियहवां के गुड्डु उर्फ रमेश, मधुबन जिला मऊ के बरमहवां टोला निवासी प्रमोद पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed