फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two brothers died after being hit by a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Sun, 06 Mar 2022 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died after being hit by a tractor-trolley
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर कतरारी चौराहा के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें छोटे भाई की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। नाराज लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। देर शाम को दूसरे भाई की भी जान चली गई।
सदर कोतवाली के मुकुंदपुर गांव निवासी अनिल राजभर (20) और उसका बड़ा भाई रामभरोसा राजभर (24) पुत्र भीम राजभर शाम को मजदूरी कर बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे कतरारी चौराहा के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को टेेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने अनिल राजभर को मृत घोषित कर दिया। हादसे से नाराज लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। देर शाम को रामभरोसा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed