फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two booked in murder, cremation after hangama

दो बदमाशों पर मुकदमा दर्ज, तीन घंटे हंगामे के बाद बैरिस्टर का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
two booked in murder, cremation after hangama
दो बदमाशों पर मुकदमा दर्ज, तीन घंटे हंगामे के बाद बैरिस्टर का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

खामपार/भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के नेटुआबीर चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर बैरिस्टर यादव की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस हत्या के कारणों को जानने में जुटी हुई है।
ग्राम तातायर बुजुर्ग निवासी बैरिस्टर यादव की रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े नेटुआबीर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बिहार की तरफ भाग गए थे। इस मामले में मृतक बैरिस्टर यादव के भाई वीर बहादुर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ शव पहुंचते ही पत्नी, मां सहित परिजनों की चीत्कार गुजने लगी मृतक के बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहयोग व घटना के शीघ्र पर्दाफाश की मांग करने लगे। एसडीएम अरुण वर्मा, सीओ पंचम लाल, थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने परिजनों से वार्ता कर बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान हंगामा होता रहा। पुलिस की मौजूदगी में खामपार मार्ग स्थित नहर के किनारे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि बैरिस्टर यादव के बड़े पुत्र पवन यादव ने दी। देर रात तक पुलिस व पीएसी के जवान जमे रहे। क्षेत्राधिकारी पंचम लाल ने कहा कि देर रात अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात गए किए गए थे।
विज्ञापन

बैरिस्टर हत्याकांड का शीघ्र हो पर्दाफाश: रमाशंकर
खामपार। थाना क्षेत्र के नेटुआवीर चौराहे पर हुई बैरिस्टर यादव की हत्या के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई यह हत्या पुलिस अधीक्षक के लिए चुनौती है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में वह पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र पर्दाफाश की मांग करेंगे। इस दौरान सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति सिंह गुड़िया, जिला महासचिव रीता राव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों से मिले विधायक, दी सांत्वना
खामपार। थाना क्षेत्र के नेटुआवीर चौराहा पर हुई हत्या के बाद भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर देखे। वहां से मृतक बलिस्टर यादव के बड़े भाई वीर बहादुर यादव मिले। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर घटना के शीघ्र पर्दाफाश का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि योगी सरकार अपराध और अपराधियों की विरोधी है और इसे पनपने नहीं दिया जाएगा। हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed