{"_id":"61bf73ff61aa204516039562","slug":"two-arrested-for-bike-theft-three-bikes-recovered-deoria-news-gkp420496876","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान मुसैला तिराहे से रविवार की सुबह बाइक चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के सझवार गांव में आई बरात से एक बाइक चोरी होने पर दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसओ नवीन चौधरी प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह कुछ संदिग्धों के खुखुंदू चौराहे से सलेमपुर की तरफ जाने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस टीम मुसैला तिराहे पर पहुंच 10:35 मिनट पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच दो अलग-अलग बाइक से दो युवक बड़ी तेजी से खुखुंदू की तरफ से आते दिखे। पुलिस को चेकिंग करता देख कुछ दूर पहले ही दोनों ने बाइक रोक दी। भागने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। जांच में दोनों बाइक चोरी की निकली।
पूछताछ करने पर इनकी पहचान रुदल कुशवाहा निवासी सुरहां थाना खुखुंदू, कुंदन निवासी पकड़ी लाला, सलेमपुर के रूप में हुई है। आरोपियों में रूदल ने अपने घर में भी एक चोरी की बाइक छिपाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर उसके घर से बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में चोरों ने एक बाइक बरेली, दूसरी बाइक सन 2018 में खुखुंदू क्षेत्र से और तीसरी को 12 दिसंबर को सझवार में आई बरात से चुराने की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि सझवार से चोरी गई बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बसडीला छोटा निवासी राकेश्वर प्रसाद गौड़ लेकर आए थे। बाइक गोरखपुर में तैनात एक सिपाही की है। राकेश्वर की तहरीर पर दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपिताें का चालान कर दिया।