फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two additional buses started operating for Rudrapur

Deoria News: रुद्रपुर के लिए दो अतिरिक्त बसों का शुरू हुआ संचालन

Sun, 15 Feb 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two additional buses started operating for Rudrapur
देवरिया। देवरिया से रुद्रपुर के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसे मिलाकर कुल चार बसें हो गईं हैं। इससे इस रूट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ गई है।
विज्ञापन


देवरिया से रुद्रपुर और इसके आसपास राप्ती और गोर्रा नदियों के बीच बसे गांवों को मिलाकर दो सौ से अधिक गांवों के लोगों का आना जाना रुद्रपुर के माध्यम से जिला मुख्यालय देवरिया तक होता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इसके अलावा रुद्रपुर होकर सीमावर्ती गोरखपुर जिले में भी लोगों का आना-जाना होता है। इसके चलते इस रूट पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इसके बावजूद परिवहन निगम महज दो बसों का संचालन करता आया है। इसमें एक बस भागलपुर क्षेत्र के तकिया धरहरा से देवरिया होते हुए रुद्रपुर तक जाती है। दूसरी बस लार क्षेत्र के पिंडी से देवरिया होते हुए रुद्रपुर तक जाती है। अब परिवहन निगम ने दो नई बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इसमें एक बस रुद्रपुर क्षेत्र के गड़ौना से शुरू होकर वाया रुद्रपुर देवरिया तक और दूसरी बस रुद्रपुर क्षेत्र के नगवां से वाया रुद्रपुर देवरिया तक संचालित की जा रही है। इन बसों के संचालन से यात्रियों को दो अतिरिक्त बसें देवरिया आने जाने के लिए उपलब्ध हो गई हैं। इसका सीधा फायदा रुद्रपुर और आसपास के गांवों के अलावा सीमावर्ती गोरखपुर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन



- रुद्रपुर के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- कपिलदेव प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed