फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accused of cheating in the name of installing mobile towers from Gauri Bazar arrested

Deoria News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गौरी बाजार के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating in the name of installing mobile towers from Gauri Bazar arrested
देवरिया। मोबाइल कंपनियों का टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ व रायबरेली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपियों को एसटीएफ ने गोमतीनगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा रायबरेली के डलमऊ थाने में किया गया। आरोपियों में दो देवरिया व कुशीनगर जनपद का है।
विज्ञापन

ठगी की सूचना पर एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के साथ चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई थीं। तीन दिन पूर्व टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि गिरोह के सदस्य लखनऊ के गोमतीनगर में किसी से मिलने आने वाले हैं। जिसके आधार पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 13 हजार नकद सहित कुछ कागजात भी मिले। पांच आरोपियों में देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के तेंदुबारी गांव निवासी सुनील श्रीवास्तव, पदमनाथ दूबे व कुशीनगर जनपद के सेमरा निवासी गंगेश्वर पांडेय उर्फ गोलू शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के विरुद्ध रायबरेली के डलमऊ थाने में अमरोहा गांव निवासी प्रेमबाबू की तहरीर पर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने इनसे टावर लगाने व नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। ठगी करने वाले गिरोह में गौरी बाजार के आरोपियों के शामिल होने की सूचना पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed