{"_id":"6400edfe099e1856df0a0b24","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-railway-bars-deoria-news-c-7-1-72616-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी गई रेलवे की सरिया के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी गई रेलवे की सरिया के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरिया की चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी।
वाराणसी रेल खंड से चुराया था सरिया, ठेकेदार की तहरीर पर कार्रवाई
भटनी। चोरी के सरिया के साथ बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने निर्माणाधीन वाराणसी रेलखंड से मंगलवार की रात रेलवे का सरिया चुराया था। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।
भटनी से सलेमपुर के बीच नई रेललाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार की रात मिश्रौली कोइलार गांव के सामने से रेलवे का सरिया चोरी हो गया। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच कर शुरू की। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि दो युवक रेलवे की संपत्ति बेचने की फिराक में हैं। एसआई पिंटू यादव सिपाहियों के साथ पहुंचे तो सकरापार गांव के पास दो युवक पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास से सरिया बरामद हुआ।
पूछताछ में दोनों की पहचान सत्येंद्र कुमार, शंभु राजभर निवासी मिश्रौली कोईलार गांव के रूप में हुई। दोनों को न्यायालय में पेश किया किया, जहां से दोनों जेल भेजे गए। एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि रेलवे की संपत्ति चोरी मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।